logo

महिला हितैषी पंचायत

परिचय

महिला हितैषी पंचायत का उद्देश्य एक ऐसी ग्राम पंचायत का निर्माण करना है जहाँ महिलाओं और बालिकाओं को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य से जुड़ी सभी सुविधाएं समान अवसरों के साथ उपलब्ध हों। इस थीम के अंतर्गत पंचायतें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, समानता और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देती हैं। बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव, हिंसा और असमान वेतन जैसे मुद्दों के समाधान के साथ पंचायतें एक समावेशी, सुरक्षित और संवेदनशील ग्रामीण समाज की स्थापना करती हैं।

विजन

एक ऐसी पंचायत का निर्माण करना जो लैंगिक समानता को बढ़ावा देती हो, जहाँ महिलाओं को आत्मनिर्भरता, सुरक्षित जीवन, समान अधिकार और भागीदारी का अवसर प्राप्त हो और विकास की प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित हो।

स्थानीय लक्ष्य व टारगेट
  • महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों में कमी लाना। 
  • महिला सुरक्षा को सरकारी व निजी क्षेत्रों में सुनिश्चित करना।
  • आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना।
  • समान कार्य के लिए महिलाओं को समान वेतन सुनिश्चित करना।
  • 5 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण पोषण उपलब्ध कराना।
  • महिलाओं के लिए बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
  • मातृ मृत्यु दर में कमी लाना।
  • शैक्षणिक संस्थानों में लड़कियों के नामांकन और प्रतिधारण को बढ़ाना।
ग्राम पंचायतों की भूमिका
  • ग्राम सभा में महिला सभाओं का आयोजन और भागीदारी सुनिश्चित करना।
  • सभी योजनाओं के लाभों तक महिलाओं की समान, सुगम और निर्बाध पहुँच सुनिश्चित करना।
  • महिला एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना।
  • किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण पोषण उपलब्ध कराना।
  • महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल और आजीविका से जुड़ी सेवाओं का समन्वय करना।
  • गरीब महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ना और उन्हें ऋण व आजीविका के अवसर देना।
  • महिला सशक्तिकरण हेतु स्थायी समिति एवं बजट का निर्धारण करना।
कम लागत / बिना लागत की गतिविधियाँ
  • मुफ्त स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन।
  • महिला सशक्तिकरण पर दीवार लेखन और जागरूकता रैलियाँ।
  • एस.एच.जी. को ऋण सुविधा दिलाने हेतु बैंक अभियान।
  • मुफ्त पुस्तक वितरण और बाल पोषण आहार वितरण।
  • ODF अभियान में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना।
  • महिला सभा, सुझाव पेटी और जन सुनवाई सत्र आयोजित करना।
  • महिला अधिकारों एवं कानूनी सहायता हेतु जागरूकता शिविर।
संसाधन स्रोत
  • मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, मिशन पोषण 2.0
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY)
  • उज्ज्वला योजना, वन स्टॉप सेंटर, निर्भया फंड
  • प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र (PMMSK)
  • किशोरी शक्ति योजना, आई.सी.डी.एस. (Umbrella ICDS)
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM)
  • स्वाधार गृह, 1098, 181 महिला हेल्पलाइन
  • समग्र शिक्षा, एन.एस.आई.जी.एस.ई., PRAGATI योजना
  • प्रशिक्षण एवं रोजगार कार्यक्रम के लिए सहायता (STEP)
  • मनरेगा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
मुख्य उद्देश्य
  • महिला सुरक्षा, समानता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना।
  • हर बालिका और महिला को स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सामाजिक सेवाओं से जोड़ना।
  • महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और नेतृत्व को मजबूत करना।
  • पंचायतों में महिला सहभागिता और प्रतिनिधित्व को बढ़ाना।
  • लैंगिक भेदभाव, असमान वेतन और हिंसा को समाप्त करना।
  • महिला हितैषी विकास के लिए नीति, बजट और योजनाओं में प्राथमिकता देना।
Translate »